*TV 20 NEWS || AZAMGARH :खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत चलाया विशेष छापा अभियान, भरे गए 04 नमूनें व 20 फूड वेण्डरों को किया प्रशिक्षित*

 

आजमगढ़ 09 अक्टूबर 2027

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में खाद्य जाँच दल द्वारा छापेमार कार्यवाही करते हुए कुल 20 दुकानों/प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हाईडिल चौराहा सिधारी स्थित प्रतिष्ठान से 01 सिंघाडा का आटा, 01 कुट्टू का आटा एवं 01 सिंघाडा का आटा एवं तहसील निजामाबाद स्थित एक प्रतिष्ठान से 01 किशमिश का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त छापेमार की कार्यवाही आगामी त्यौहारों तक अनवरत जारी रहेगी। छापेमार दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी किया जायेगा, जिसमें लोगों को व्रत में फलाहार से सम्बन्धित खाद्य सामग्रीयों की गुणवत्ता का परीक्षण करने के बाद ही उसका उपभोग करने हेतु जागरूक किया गया। उन्होनें साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं के पास पुराने फलाहार से सम्बन्धित स्टॉक संग्रहित हैं उन्हें तत्काल नष्ट करायें। पुराना या कालातीत फलाहार से सम्बन्धित स्टॉक पाये जाने पर उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।

विभाग के एक अन्य दल द्वारा जीयनपुर व सरायमीर में कुल 20 फूड वेण्डर्स को आगामी त्यौहार नवरात्रि एवं दशहरा के दृष्टिगत खाद्य पदार्थ विशेषतः कुट्टु का आटा एवं घी के बारे में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के प्राविधानों के अन्तर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सम्बन्धित क्षेत्र के खाद्य कारोबारकर्ताओं को बताया गया कि पुराने रखे कुट्टू के आटे की बिक्री कदापि न करें तथा खाद्य पदार्थ घी के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गयी।

उक्त अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, लालमणि यादव,शीत कुमार सिंह, अमर नाथ,बेबी सोनम,राजीव कुमार सिंह व सुचित प्रसाद शामिल रहें।