*TV 20 NEWS || AZAMGARH:टीकापुर तिराहे पर सड़क जाम कर पुलिस से धक्का-मुक्की एवं गाली-गलौज करने तथा यातायात बाधित करने के मामले में 08 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 15.10.2026*
*थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़*

*🔹 टीकापुर तिराहे पर सड़क जाम कर पुलिस से धक्का-मुक्की एवं गाली-गलौज करने तथा यातायात बाधित करने के मामले में 08 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

*🔹 सड़क जाम कर एम्बुलेंस एवं आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई।*

*🔹 आजमगढ़ पुलिस की आमजन से अपील—विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम कर आमजन एवं एम्बुलेंस का आवागमन बाधित न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।*

*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-*
दिनांक 14.10.2026 को लगभग 11:00 बजे टीकापुर तिराहे पर सड़क दुर्घटना के संबंध में कुछ शरारती व्यक्तियों द्वारा घायल व्यक्ति के परिजनों को उकसाकर सड़क जाम कर हुड़दंग किया गया इससे आमजन, राहगीरों, स्कूल के बच्चों एवं मोटर वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई तथा एम्बुलेंसों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की एवं गाली-गलौज की गई तथा लाठी-डंडों से लैस होकर सड़क अवरुद्ध की गई। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूर्णतः बाधित हो गया। जाम के कारण मरीजों एवं अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

उक्त घटना के संबंध में दिनांक 14.10.2026 को उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी की तहरीर के आधार पर थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 156/2026, धारा 189(2), 190, 191(2), 126(2), 121(1), 125, 109(1), 221 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष तहबरपुर आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 15.10.2026 को थाना तहबरपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित 08 अभियुक्तों को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को समय लगभग 06:00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा अभियुक्तों के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. शिवनाथ गुप्ता पुत्र श्याम प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम मेढ़ी, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 23 वर्ष।
2. राधेश्याम गुप्ता पुत्र फैसल गुप्ता, निवासी ग्राम मेढ़ी, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 33 वर्ष।
3. मो0 अजमल पुत्र मो0 अफजल, निवासी ग्राम मेढ़ी, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 44 वर्ष।
4. मनीष यादव पुत्र हरिराम यादव, निवासी ग्राम चिरावल, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 24 वर्ष।
5. मंगेश यादव पुत्र मनोज यादव, निवासी ग्राम चिरावल, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 22 वर्ष।
6. त्रिभुवन यादव पुत्र स्व0 रामसमुझ यादव, निवासी ग्राम फत्तनपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र 30 वर्ष।
7. लोकेश यादव पुत्र रामनाथ यादव, निवासी ग्राम ददरा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 31 वर्ष।
8. राधेश्याम प्रजापति पुत्र रामचन्दर प्रजापति, निवासी ग्राम सरदहां, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 33 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 156/2026, धारा 189(2)/190/191(2)/126(2)/121(1)/125/109(1)/221 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 7 सीएलए एक्ट, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।

*आपराधिक इतिहास-*
1. लोकेश यादव पुत्र रामनाथ यादव, निवासी ग्राम ददरा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 129/2022, धारा 308/323/325/504/506 भादवि, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।

*➡️ पुलिस अपील-*
*सड़क का उपयोग हम सभी आवागमन के लिए करते हैं। सड़क जाम करने से आमजन को असुविधा होती है तथा एम्बुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। अतः आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना के विरोध में सड़क जाम कर आमजन, मरीजों एवं एम्बुलेंस के आवागमन को बाधित न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी समस्या अथवा शिकायत के समाधान हेतु कानून का पालन करते हुए निर्धारित वैधानिक माध्यमों का सहारा लें।*