*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 15.10.2026*
*जनपद आजमगढ़*

🔹 *मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।*

🔹 *सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, साइबर बुलिंग एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में दी गई जानकारी।*

*विवरणः-* शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में थाना कंधरापुर क्षेत्रान्तर्गत सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर उनकी ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

*कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुः-*

🔹 *ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचावः* अनजान लिंक, फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध ऑनलाइन ऑफर एवं केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

🔹 *सोशल मीडिया सुरक्षाः* अपनी निजी जानकारी, फोटो, पासवर्ड एवं ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया अकाउंट की गोपनीयता सेटिंग सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया।

🔹 *डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल से बचावः* पुलिस या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर डराने-धमकाने वाले साइबर अपराधियों से सावधान रहने तथा उनके दबाव में आकर धनराशि ट्रांसफर न करने की जानकारी दी गई।

🔹 *साइबर बुलिंग एवं ऑनलाइन उत्पीड़नः* इंटरनेट पर धमकी देने, आपत्तिजनक संदेश भेजने तथा फोटो या व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग करने जैसी गतिविधियों के संबंध में जागरूक किया गया।

🔹 *साइबर अपराध की शिकायतः* साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर *1930* पर संपर्क करने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई।

🔹 *सुरक्षित डिजिटल व्यवहारः* मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय रखने तथा मोबाइल और डिजिटल एप्लीकेशन को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए।

आजमगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आजमगढ़ पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे डिजिटल माध्यमों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करें तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।