*TV 20 NEWS || AZAMGARH :सड़क हादसे में घायल युवक की तीसरे दिन मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम*

सड़क हादसे में घायल युवक की तीसरे दिन मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

आजमगढ़। चिरावल और रैसिंहपुर गांव के बीच वैगनआर कार और बाइक की टक्कर में घायल युवक की इलाज के तीसरे दिन मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवपाल पुत्र जियालाल पाल, निवासी ग्राम चिरावल, के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में शोक एवं आक्रोश व्याप्त हो गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध जताया। चक्का जाम के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल की स्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा रही।

इसी बीच पीएमजेकेवाई के क्षेत्रीय गोरखपुर महामंत्री अशोक चंद्र प्रजापति मृतक के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।