*TV 20 NEWS || AZAMGARH :पैसे के लेन-देन के विवाद में ब्रेजा कार छीनकर जबरन ले जाने एवं ऑनलाइन ₹15,000 मंगाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*दिनांकः 18.10.2026, जनपद आजमगढ़*
*थाना सिधारी*

*🔹 पैसे के लेन-देन के विवाद में ब्रेजा कार छीनकर जबरन ले जाने एवं ऑनलाइन ₹15,000 मंगाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।*

*🔹 थाना सिधारी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, छीनी गई ब्रेजा कार UP 50 BF 1795 बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में थाना सिधारी पुलिस द्वारा मुकदमा मु0अ0सं0 426/26 धारा 309(4)/140(2) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को दिनांक 18.10.2026 को समय करीब 10:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से छीनी गई ब्रेजा कार UP 50 BF 1795 बरामद की गई।

*पूर्व की घटना का विवरण-*
दिनांक 17.10.2026 को वादी धनंजय यादव पुत्र रामकेश यादव निवासी ग्राम कठौरा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ ने थाना सिधारी पर तहरीर दी कि पैसे के लेन-देन के विवाद में अभियुक्तों ने उसकी ब्रेजा कार छीन ली तथा पैसे मांगने पर विरोध करने के कारण उसे जबरन अपने साथ ले गए और ऑनलाइन माध्यम से ₹15,000 मंगवा लिए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 426/26 धारा 309(4)/140(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*गिरफ्तारी का विवरण एवं बरामदगी-*
दिनांक 18.10.2026 को निरीक्षक शिव कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दोनों अभियुक्तों को थाना सिधारी क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से छीनी गई ब्रेजा कार नंबर UP 50 BF 1795 बरामद की गई। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. अभिषेक यादव पुत्र चन्द्रभूषण यादव, निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।
2. गौरव यादव पुत्र सर्वेश यादव, निवासी ग्राम गेलवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।

*आपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त अभिषेक यादव*
1. मु0अ0सं0 372/24 धारा 352, 351(2) बीएनएस, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
*अभियुक्त गौरव यादव*
1. मु0अ0सं0 358/25 धारा 109(1), 351(3), 352 बीएनएस, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 225/2021 धारा 308, 323, 504, 506 भादवि, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 50/2022 धारा 506 भादवि, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 404/2023 धारा 307 भादवि एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. निरीक्षक शिव कुमार यादव, थाना सिधारी, आजमगढ़।
2. उ0नि0 जावेद सिद्दीकी, थाना सिधारी, आजमगढ़।
3. उ0नि0 शिवम द्विवेदी, थाना सिधारी, आजमगढ़।
4. का0 अजीत सिंह, थाना सिधारी, आजमगढ़।
5. का0 विनोद कुमार, थाना सिधारी, आजमगढ़।