*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना मेंहनगर क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में वांछित 01 युवती एवं 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, थाना मेंहनगर*
*दिनांकः 18.10.2026, जनपद आजमगढ़*

*🔹 थाना मेंहनगर क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में वांछित 01 युवती एवं 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 16.10.2026 को वादी श्री चंद्रभान राम पुत्र स्व0 शालिम राम निवासी ग्राम धरमपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मेंहनगर पर तहरीर दी गई कि उनका 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार दिनांक 15.10.2026 को शाम करीब 4 बजे कोचिंग पढ़ाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब 8 बजे उसने फोन पर बताया कि वह उस दिन घर नहीं आएगा तथा अगले दिन सुबह वापस आएगा। इसके बाद वादी को सूचना मिली कि उनका पुत्र मृत अवस्था में एक युवती के घर पड़ा है। वादी द्वारा युवती एवं सुमित पुत्र जयप्रकाश निवासी करनेहुआ, थाना मेंहनगर पर हत्या करने का आरोप लगाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 349/2026 पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अभिराज सरोज के नेतृत्व में थाना मेंहनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.10.2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित युवती एवं अभियुक्त सुमित पुत्र जयप्रकाश निवासी करनेहुआ, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ को पवनी कला, थाना मेंहनगर क्षेत्र से समय करीब 11:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. एक युवती।
2. सुमित पुत्र जयप्रकाश निवासी करनेहुआ, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*
1. अभियुक्तगण के मोबाइल फोन।
2. एक अदद दुपट्टा।

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 349/2026, धारा 108/61(2) बीएनएस, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष अभिराज सरोज, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
2. का0 सूरज गुप्ता, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
3. का0 विवेक सिंह, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
4. म0का0 गीतांजलि, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।