*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांकः 18.10.2026*
*थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़*

*🔹 शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महराजगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त मुहम्मद हलीम उर्फ समीर को गिरफ्तार किया है।

*घटना का विवरण-*
दिनांक 16.10.2026 को थाना महराजगंज क्षेत्र की निवासी एक युवती द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त मुहम्मद हलीम उर्फ समीर पुत्र महबूब अली, निवासी सिसवनिया (भरवलिया), थाना कोतवाली महराजगंज, जनपद महराजगंज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 249/2026 धारा 69/351(3)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.10.2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मुहम्मद हलीम उर्फ समीर को सेंहदा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
मुहम्मद हलीम उर्फ समीर पुत्र महबूब अली, निवासी सिसवनिया (भरवलिया), थाना कोतवाली महराजगंज, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 28 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 249/2026, धारा 69/351(3)/352 बीएनएस, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में व0उ0नि0 अजय कुमार यादव, का0 अश्वनी कुमार गुप्ता एवं का0 दीपक जायसवाल, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।