*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत डेंटल कॉलेज इटौरा, रेलवे स्टेशन आजमगढ़ एवं एसएन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं व आमजन को किया गया जागरूक*
*प्रेस नोट, दिनांकः 19.10.2026*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*🔹 मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत डेंटल कॉलेज इटौरा, रेलवे स्टेशन आजमगढ़ एवं एसएन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं व आमजन को किया गया जागरूक।*
*🔹 महिला सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, ईमेल फिशिंग, फर्जी लिंक, म्यूल अकाउंट एवं साइबर ठगी से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी।*
माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं शिक्षित बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के नेतृत्व में थाना सिधारी पुलिस द्वारा डेंटल कॉलेज इटौरा, रेलवे स्टेशन आजमगढ़ एवं एसएन कॉन्वेंट स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ-साथ साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। प्रोजेक्टर, पीपीटी एवं पम्पलेट के माध्यम से ईमेल फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी एवं साइबर पुलिस अधिकारी बनकर धनराशि मांगने, फर्जी ऐप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक के माध्यम से ठगी, गिफ्ट एवं लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती, म्यूल अकाउंट तथा फर्जी मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।
महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु सेवा तथा 101 अग्निशमन सेवा शामिल हैं।
साइबर जागरूकता के अंतर्गत भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर *1930* एवं आधिकारिक पोर्टल *www.cybercrime.gov.in* के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड एवं यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।
ईमेल फिशिंग से बचाव के लिए ईमेल भेजने वाले की वास्तविक आईडी एवं डोमेन की जांच करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, अनजान स्रोतों से प्राप्त अटैचमेंट डाउनलोड न करने तथा किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करने से बचने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
*कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी—*
म0उ0नि0 स्मिता गुप्ता, उ0नि0 युवराज सिंह, उ0नि0 धर्मराज यादव, का0 महेश कुमार, का0 सोनू कुमार, का0 पवन कुमार, का0 ऐश कुमार, म0का0 रुक्मणि, म0का0 नैन्सी केसरवानी, म0का0 नीतू तिवारी, म0का0 सोनी गुप्ता एवं म0का0 श्वेता पाण्डेय, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।






