*TV 20 NEWS || LUCKNOW:महानवमी पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*

मीडिया कार्यालय उप मुख्यमंत्री, प्रेस विज्ञप्ति

*महानवमी पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*

*मां सिद्धिदात्री की कृपा से हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का हो वास : केशव प्रसाद मौर्य*

लखनऊ। दिनांक 19.10.2026, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महानवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री से प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मां सिद्धिदात्री समस्त सिद्धियों की दात्री हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। महानवमी का पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति, सेवा, त्याग और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि मां सिद्धिदात्री की कृपा से प्रत्येक घर में खुशहाली आए और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। ऐसे पावन अवसरों पर हमें जरूरतमंदों की सहायता करने, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। महानवमी के अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।