*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना सिधारी,आजमगढ़;बरामदगी 2,41,500 रुपये व चुनाव प्रचार पम्पलेट, हैण्डविल, वोटर सूची, व गिरफ्तारी चार नफर अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 431/26 अन्तर्गत धारा 173 बीएनएस व 123(1) लोक प्रतिनिधित्व अधि0 1951 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़*
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 22.10.26
थाना सिधारी,आजमगढ़
बरामदगी 2,41,500 रुपये व चुनाव प्रचार पम्पलेट, हैण्डविल, वोटर सूची, व गिरफ्तारी चार नफर अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 431/26 अन्तर्गत धारा 173 बीएनएस व 123(1) लोक प्रतिनिधित्व अधि0 1951 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
आज दिनांक 22.10.2026 को श्री अविनाश गौतम उपजिलाधिकारी सदर आजमगढ़ के नेतृत्व मेंफ्लाइंग स्कवाड टीम / उड़न दस्ता दल के द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 में लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालनार्थ गठित एफ0एस0टी0/ उडन दस्ता के प्रभारी के रुप में दौलतपुर पुलिया पर मौजूद होकर सदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान KIA SELTOS, UP54AX2379 बरंग सफेद मे सवार 04 व्यक्तियो को पकड़ा गया । तलाशी से वाहन की बीच वाली सीट पर कुल 05 अदद झोला सफेद रंग का जिस पर गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र व प्रबन्धक का नाम अंकित पाया गया सभी झोलो को खोल कर चेक करने पर भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री , वोटर स्लिप, बैलेट पेपर प्रतिरुप , हैण्ड बिल , विभिन्न अध्यापको की सूची बरामद हुआ । पकड़े गये चारो व्यक्तियो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हमारे पास जो भी सामग्री यथा पैसा व प्रचार से सम्बन्धित पम्पलेट, हैण्डविल, विभिन्न विद्यालयो के मतदाता सूची मिली है हम लोग रुपये लिफाफा में रखकर बांटने जा रहे थे । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 431/26 अन्तर्गत धारा 173 बीएनएस व धारा 123(1) लोक प्रतिनिधित्व अधि0 1951 पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
हिरासत मे लिये गये व्यक्तिः-
1. सुभाष सिंह पुत्र स्व0 श्रीपत सिंह निवासी करमी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ
2. राजेश कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 त्रिभुवन नाथ पाण्डेय निवासी कस्बा सिधारी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
3. शिवमोहन सिंह पुत्र स्व0 विवेकानन्द सिंह निवासी समेदा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
4. शिवगोविन्द सिंह पुत्र बद्रीनाथ सिंह निवासी करमी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ
बरामदगी का विवरणः-
1- 2,41,500 रुपया नगद
2- भारी मात्रा मे प्रचार सामग्री
3- वाहन KIA SELTOS, UP54AX2379
4- मोबाईल इस्तेमाली कुल – 04 अदद
प्रभारी निरीक्षक
थाना-सिधारी,आजमगढ़






