*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के ₹3,043 आवेदक के खाते में वापस कराए गए*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांकः 24.10.2026*
*थाना– फूलपुर, जनपद आजमगढ़*

*🔹 थाना फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के ₹3,043 आवेदक के खाते में वापस कराए गए।*

दिनांक 16.10.2026 को आवेदक आकाश बिन्द पुत्र राम सजावन बिन्द, निवासी कस्बा फूलपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी रुपये भेजने का मैसेज भेजकर उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से ₹3,043 का साइबर फ्रॉड कर लिया गया था। आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पोर्टल *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

थाना फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक को नोटिस भेजकर फ्रॉड की धनराशि होल्ड कराई गई तथा बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि ₹3,043 आवेदक के खाते में वापस कराई गई।

*साइबर पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 दयानन्द
2. म0आ0 पूजा पाण्डेय