गाजीपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

थाना करण्डा जनपद गाजीपुर द्वारा हत्या में प्रयुक्त एक अदद नाजायज पिस्टल 32 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर के साथ मु0अ0स0 113/21 धारा 302 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांन्छित अभियुक्त गिरफ्तार -*

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गाजीपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में दि0 17.05.2021 को करण्डा पुलिस द्वारा चोचकपुर टेम्पू स्टैण्ड से मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 113/21 धारा 302 भा0द0वि0 थाना करण्डा जनपद गाजीपुर में वान्छित अभियुक्त धीरज सिंह पुत्र रामप्रेवश सिंह निवासी ग्राम जमुआव थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अदद नाजायज पिस्टल 32 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
1.धीरज सिंह पुत्र रामप्रेवश सिंह निवासी ग्राम जमुआव थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
पंजीकृत अपराध का विवरण.
1.मु0अ0स0 113/21 धारा 302 भा0द0वि0 थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0स0 115/21 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना करण्डा जनपद गाजीपुर

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का नाम –
1. थानाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय थाना करण्डा गाजीपुर
2. का0 अमरजीत मौर्या थाना करण्डा गाजीपुर
3. का0 संजय पाल थाना करण्डा गाजीपुर