*TV 20 NEWS || AZAMGARH : गोवध के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार; थाना गम्भीरपुर पुलिस ने बेचन बाबा मंदिर के पास से वांछित अभियुक्त वकील को किया गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांकः 27.10.2026*
*थाना–गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*🔷 गोवध के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
*🔷 थाना गम्भीरपुर पुलिस ने बेचन बाबा मंदिर के पास से वांछित अभियुक्त वकील को किया गिरफ्तार।*
*घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण—*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 27.10.2026 को उपनिरीक्षक योगेश कुमार सरोज मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा थाना गम्भीरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 255/2026, धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5), 111 बीएनएस, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त वकील पुत्र स्व0 मोबीन, निवासी ग्राम लहबरिया सरसेना खालसा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 36 वर्ष को दिनांक 27.10.2026 को समय करीब 11:15 बजे बेचन बाबा मंदिर, गम्भीरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
➡️उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.10.2026 को ग्राम सरसेना खालसा में प्रतिबंधित पशु का वध कर उसका मांस बेचने तथा वध में प्रयुक्त उपकरणों एवं अवशेषों को छिपाने के प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त जमील को प्रतिबंधित पशु के मांस एवं अवैध तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था तथा अभियुक्त सलमान को भी गिरफ्तार किया गया था। उक्त मामले में अभियुक्त वकील वांछित चल रहा था।
*पूछताछ का विवरण—*
पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर छुट्टा प्रतिबंधित पशुओं को चिन्हित कर सुनसान स्थानों पर ले जाकर उनका वध करने तथा प्रतिबंधित पशु के मांस को आसपास के क्षेत्रों में बेचने की बात बताई। अभियुक्त के कथनानुसार, मांस की बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया जाता था। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त—*
वकील पुत्र स्व0 मोबीन, निवासी ग्राम लहबरिया सरसेना खालसा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 36 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 255/2026, धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5), 111 बीएनएस, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 योगेश कुमार सरोज, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
2. का0 मिथिलेश यादव, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
3. का0 अभिनन्दन कुमार, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।






