*TV 20 NEWS || VARANASI: ADG ZONE VNS श्री नवीन अरोरा द्वारा ”राष्ट्रीय एकता दिवस परेड”-2026 में प्रतिभाग हेतु तीन पूर्व नक्सल प्रभावित जनपदों के दल को किया गया रवाना*
*कार्यालय अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी*
*प्रेस नोट* *दिनांक –29-10-2026*
*ADG ZONE VNS श्री नवीन अरोरा द्वारा ”राष्ट्रीय एकता दिवस परेड”-2026 में प्रतिभाग हेतु तीन पूर्व नक्सल प्रभावित जनपदों के दल को किया गया रवाना* ।
…………………………………………………………………………………………………………………
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा *”नक्सल मुक्त भारत”* थीम के अंतर्गत दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात राज्य में आयोजित *”राष्ट्रीय एकता दिवस परेड”-2026* समारोह जो सरदार बल्लभभाई पटेल के 151 वीं जयंती के अवसर पर एकता नगर (केवड़िया) जिला नर्मदा –’*’स्टैच्यू ऑफ यूनिटी”* परिसर में मनाया जाना है । कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु तीन पूर्व नक्सल प्रभावित जनपदों सोनभद्र,मीरजापुर एवं चंदौली से प्रतिभागी, ‘विशेष आमंत्रित सदस्य’ के रूप में परेड में सम्मिलित होने हेतु प्रशासन/पुलिस के अधिकारियों के साथ आज दिनांक 29 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 05.25 बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से ”वाराणसी–एकता नगर महामना एक्सप्रेस” से रवाना किया गया । श्री नवीन अरोरा अपर पुलिस महानिदेशक,वाराणसी जोन द्वारा सभी सदस्यों को माल्यार्पण कर मंगल यात्रा हेतु शुभ कामनाएं देते हुए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गयी ।
*जनपदवार प्रतिभागियों एवं कुल अधिकारियों का विवरण निम्नवत है-*
सोनभद्र: 33 प्रतिभागी
मीरजापुर: 30 प्रतिभागी
चंदौली: 31 प्रतिभागी
कुल प्रतिभागी: 94
अधिकारीगण: 14
कुल संख्या: 108
ऐतिहासिक औऱ भव्य समारोह का लक्ष्य सशस्त्र वामपंथी उग्रवाद/नक्सलवाद से मुक्ति थीम के तहत देश की आंतरिक सुरक्षा एवं सौहार्द्र तथा सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है । इस आयोजन में उत्तर प्रदेश से प्रतिभागियों/ नागरिको की सहभागिता विशेष महत्व रखती है । यह सहभागिता इन क्षेत्रों में शांति,विश्वास,सकारात्मक परिवर्तन एवं राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ाव के संदेश एवं राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अधिक मजबूती प्रदान करेगी ।
*सोशल मीडिया सेल*
अपर पुलिस महानिदेशक
वाराणसी जोन, वाराणसी






