*TV 20 NEWS || AMBEDKAR NAGAR:अम्बेडकरनगर में दुकान के अंदर पंखे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप*
अम्बेडकरनगर। जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दहीरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान के अंदर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान रणविजय वर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया जा रहा है कि रणविजय वर्मा का शव दुकान के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से दहीरपुर इलाके में शोक और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।






