*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाई जाएगी*
*सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाई जाएगी*
*विकास भवन में मध्याह्न 12 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगे अध्यक्षता*
आजमगढ़, 30 अक्टूबर 2026//
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रमुख सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय एकीकरण योजना के अंतर्गत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जनमानस में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
31 अक्टूबर 2026 को मध्याह्न 12:00 बजे विकास भवन, आजमगढ़ स्थित सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० जिला पंचायत अध्यक्ष, आजमगढ़/अध्यक्ष, जिला एकीकरण समिति द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के महत्व पर विचार-विमर्श के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया जाएगा।






