*TV 20 NEWS || AZAMGARH :पटेल जयंती पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा की रन फॉर यूनिटी*

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष मीथिलेश चौरसिया के नेतृत्व मे लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाई गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थिति अम्बोडकर पार्क से गांधी तिराहा रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट अग्रसेनचौक होते हुए फिर अम्बेडकर पार्क तक रन फार युनीटी कार्यक्रम किया गया। इस दौरान चौराहो पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि आज हम सब भारत के महान सपूत, लौह पुरुष और देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहे हैं। हर साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जी की जयंती राष्ट्रिय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। और रन फार युनिटी का आयोजन भाजपा द्वारा किया जाता है।
सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात में हुआ था। वे बचपन से ही बहुत साहसी, दृढ़निश्चयी और न्यायप्रिय थे। उन्होंने देश की आज़ादी के आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ मिलकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बारडोली सत्याग्रह में उनकी सफलता के बाद वहां की महिलाओं ने उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि दी थी।
आज़ादी के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी—562 छोटी बडी रियासतों को भारत में मिलाना। ब्रिटिश राज के समय कई लोगों को लगता था कि आज़ादी के बाद भारत टुकड़ों में बंट जाएगा। लेकिन सरदार पटेल ने अपनी अद्भुत राजनीतिक सूझबूझ, दृढ़ता और बातचीत की कला से बिना बड़े रक्तपात के पूरे देश को एक सूत्र में पिरो दिया। इसी महान काम के कारण उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है।
इस अवसर पर घनश्याम पटेल, रामपाल सिंह रामदर्शन यादव, अल्का सिंह,कृष्णा सिंह ऋत्विक जायसवाल, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, नीरज सिंह, योगेन्द्र यादव, विवेक निषाद अवनीश चतुर्वेदी, मोनू विश्वकर्मा, आनन्द सिंह, संतोष चौहान, पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।