प्रकाशनार्थ,
दिनांक- 31 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता,भारत रत्न,लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती नेहरू हाल कलेक्ट्रेट आजमगढ़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा सांसद व जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक- दुर्गा प्रसाद यादव पूर्व मंत्री, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव आदि नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालजी वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल 31 अक्टूबर 1875 में गुजरात में नडियाद में किसान परिवार में पैदा हुए थे। उन्होंने वकालत की पढ़ाई लंदन में किया और गुजरात में वकालत शुरू कर बड़ा नाम कमाया।
महात्मा गांधी से प्रेरित होकर खेड़ा जिले में सूखे व अकाल के बावजूद ब्रिटिश सरकार द्वारा वसूले जा रहे भारी कर व लगान के खिलाफ संगठित कर अहिंसक आंदोलन का नेतृत्व किया।
सन् 1928 में उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जिनके आगे अंग्रेजी सरकार को झुकना पड़ा।उन्होंने भारत की एकता कायम करने के लिए 560 रियासतों को एक सूत्र में बंधा जिससे देश अखंड भारत जाना गया वे महात्मा गांधी की हत्या में शामिल आर.एस.एस. पर प्रतिबंध लगा दिया।,
भा.ज.पा. की मोदी योगी की सरकार धर्म व जाति के आधार पर देश को खंड-खंड करना चाहती है।
सरदार पटेल के नाम पर घड़ियाल आंसू बहाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं यदि उनमें पटेल जी के प्रति जरा सी भी ईमानदारी होती तो किसानों के आंदोलन को न कुचलते, आज किसान परेशान है उनकी लागत का भी उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
सपा ही ऐसी पार्टी है जो हमेशा नेता जी मुलायम सिंह यादव, माननीय अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में किसानों को लाभ मिला।
सरदार पटेल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि किसान विरोधी भा.ज.पा. की सरकारों को हटाकर समाजवादी पार्टी सरकार बनाकर उनके सपने को पूरा करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमारन ने किया।
कार्यक्रम में जयराम पटेल पूर्व प्रत्याशी सगड़ी, विद्यासागर पटेल, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर,संतोष कुमार गौतम, डॉ हरिराम यादव, जगदीश यादव, सोमनाथ यादव, डॉ. धनराज यादव, अशोक यादव भोला,जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव,विनीत राय, दीपचंद विषारद, बीरू यादव, अनिल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे,






