*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना कोतवाली पुलिस द्वारा युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांकः 01.11.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*🔹 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

*🔹 अभियुक्त राहुल मोदनवाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद।*

*पूर्व की घटना का विवरण-*
दिनांक 30.10.2026 को वादी गुड्डू कुमार सोनकर पुत्र स्व0 रामदुलारे सोनकर निवासी मुहल्ला पहाड़पुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गई कि उनके भाई मनोज सोनकर अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दुकान के बगल में राहुल मोदनवाल एवं एक अज्ञात व्यक्ति आपस में लड़ रहे थे, जिन्हें उनके भाई द्वारा बीच-बचाव कर अलग कराया गया। इसके बाद राहुल मोदनवाल पुनः चाकू लेकर आया तथा मिन्टू एवं उसके दामाद अमित मोदनवाल के कहने पर गाली-गलौज करते हुए उनके भाई मनोज सोनकर की गर्दन पर जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-565/2026 धारा 109(1)/352/3(5) बीएनएस एवं 3(1)द/3(1)ध/3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 31.10.2026 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी पहाड़पुर, मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राहुल मोदनवाल को हथियापुल से समय करीब 22:42 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
राहुल मोदनवाल पुत्र स्व0 रामजीत प्रसाद मोदनवाल निवासी पहाड़पुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष।

*बरामदगी-*
घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-565/2026 धारा 109(1)/352/3(5) बीएनएस एवं 3(1)द/3(1)ध/3(2)5 एससी/एसटी एक्ट तथा 4/25 शस्त्र अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी पहाड़पुर, का0 अभिषेक सरोज एवं का0 पिन्टू यादव, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।