*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना कोतवाली पुलिस द्वारा युवक पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांकः 01.11.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*🔹 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा युवक पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
*🔹 मेले में हुए विवाद के बाद युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त शरद यादव को गिरफ्तार किया गया।*
*पूर्व की घटना का विवरण-*
दिनांक 27.10.2026 को वादी इन्द्रदेव यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी ग्राम ककरहटा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गई कि उनका पुत्र निखिल यादव उम्र करीब 18 वर्ष गांव के पास लगे मेले में गया था। मेले में सौरभ यादव एवं अजीत यादव के बीच गाली-गलौज हो रही थी, जिस पर उनके पुत्र ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। इसी बात को लेकर रंजिश रखते हुए सौरभ यादव ने उनके पुत्र को फोन कर बातचीत के लिए बुलाया तथा वापस जाते समय जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे गोली उसके दाहिने पैर की जांघ में लग गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-560/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 01.11.2026 को उ0नि0 मिथिलेश प्रजापति, चौकी प्रभारी बलरामपुर, मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त शरद यादव को मोजरापुर से समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
शरद यादव पुत्र स्व0 वीरेन्द्र यादव निवासी ग्राम मनचोभा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-560/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 मिथिलेश प्रजापति, चौकी प्रभारी बलरामपुर, का0 नीरज कुमार, का0 सुमित कुमार एवं का0 पंकज शर्मा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।






