*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना देवगांव पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल चोरी के कई अभियोगों में रहे हैं संलिप्त*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांकः 02.11.2026*
*थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़*

🔹

*पूर्व की घटना का विवरण-*
दिनांक 09.05.2024 को वादी प्रिन्स पुत्र राजरुप निवासी वार्ड नं0-03 संतकबीरपुर थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा कैथीशंकरपुर पुल के पास फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे से मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 174/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण विशाल मौर्या, शुभम सरोज, सत्यम गौड़, विशाल कुमार एवं हर्ष सिंह के नाम प्रकाश में आए थे। इसके अतिरिक्त दिनांक 31.05.2024 को आफताब आलम की मोटरसाइकिल चोरी तथा दिनांक 10.06.2024 को तनमय राय की मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में भी अभियोग पंजीकृत हुए थे। विवेचना में उक्त अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आई तथा चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। संबंधित अभियोगों में आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किए जा चुके हैं।

*गैंगस्टर एक्ट का अभियोग-*
दिनांक 24.06.2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त विशाल मौर्या को गैंग लीडर तथा शुभम सरोज, सत्यम गौड़, विशाल कुमार एवं हर्ष सिंह को गैंग के सदस्य बताते हुए गैंगचार्ट तैयार कराकर जिलाधिकारी आजमगढ़ से अनुमोदित कराया गया। उक्त गैंग द्वारा आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के लिए नकबजनी एवं चोरी जैसे अपराध कारित किए जाते थे। जिसके आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 380/2026 धारा 2(ख)1, 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.11.2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं निरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में

*वांछित अभियुक्तों—*
1. सत्यम गौड़ पुत्र दिनेश गौड़ निवासी कटघर लालगंज थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
2. विशाल कुमार पुत्र महेन्द्र राम निवासी रामपुर बढौना थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़।

को हाईवे ब्रिज के पास से समय करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 380/2026 धारा 2(ख)1, 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

*आपराधिक इतिहास-*
1. अभियुक्त सत्यम गौड़ पुत्र दिनेश गौड़ निवासी कटघर लालगंज थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 008/2024 धारा 323/324/504/506 भादवि, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

मु0अ0सं0 174/2024 धारा 379 भादवि, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

मु0अ0सं0 214/2024 धारा 379/411 भादवि, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

मु0अ0सं0 225/2024 धारा 379/411 भादवि, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

मु0अ0सं0 380/2026 धारा 2(ख)1, 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

2. अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र महेन्द्र राम निवासी रामपुर बढौना थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़।

मु0अ0सं0 174/2024 धारा 379 भादवि, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

मु0अ0सं0 214/2024 धारा 379/411 भादवि, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

मु0अ0सं0 225/2024 धारा 379/411 भादवि, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

मु0अ0सं0 380/2026 धारा 2(ख)1, 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, थाना देवगांव।

निरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव, थाना देवगांव।

का0 सतिभान सिंह, थाना देवगांव।

का0 सुमान प्रभात राय, थाना देवगांव।

रि0का0 नितीश राजभर, थाना देवगांव।

का0 शशिकान्त, थाना देवगांव।

रि0का0 नितीश कुमार, थाना देवगांव।

म0का0 प्रतिभा मिश्रा, थाना देवगांव।