*TV 20 NEWS || AZAMGARH : सपा सांसद दरोगा सरोज के बेटे ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, ऑटो की टक्कर और जातिसूचक गाली देने का आरोप*
आजमगढ़:. जनपद के लालगंज सपा सांसद दरोगा सरोज के पुत्र मनोज कुमार ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे शिकायती पत्र सौपते हुए गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया एक नवंबर 2026 की शाम को घर का सामान लेने स्कूटी से लालगंज बजार जा रहे थे कि अचानक अरविन्द तिवारी पुत्र नंदलाल तिवारी ने अपनी ऑटो को गलत दिशा मे लाकर स्कूटी से टककर मार दिया जिससे स्कूटी चालक मनोज बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद आरोप है की अरविन्द तिवारी ने मनोज को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देते हुए चले गए। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद आस-पास और परिवार के लोग इकट्ठा हुए और आनन फानन मे मनोज को नजदीकी समुदायिक हॉस्पिटल मे भर्ती करा कर उपचार कराया वही इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की ।
वही पीड़ित मनोज ने पुलिस अधीक्षक से शिकायती पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है।






