*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में ईआरओ नेट पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण*
निर्वाचक नामावली से संबंधित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ संपन्न कराने पर दिया गया जोर
आजमगढ़, 07 नवम्बर 2026//
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ईआरओ नेट (ERO Net) पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन से संबंधित कार्यों को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपादित कराने के साथ ही निर्वाचक नामावली से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना तथा अधिकारियों की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ईआरओ नेट पोर्टल के माध्यम से निर्वाचक नामावली से संबंधित कार्यों के निष्पादन, विभिन्न प्रपत्रों के निस्तारण, मतदाता विवरणों के सत्यापन एवं निर्वाचन से संबंधित अभिलेखों के अद्यतन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं मॉड्यूल का उपयोग करते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से संपादित करने की प्रक्रिया समझाई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि निर्वाचक नामावली निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए निर्वाचक नामावली से संबंधित सभी कार्यों को पूरी सावधानी, पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक कार्य में विशेष सतर्कता बरतें तथा प्राप्त आवेदनों एवं प्रपत्रों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी अधिकारी अपने कार्यों एवं दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम हटाने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में नियमानुसार कार्यवाही की जाए, जिससे निर्वाचक नामावली की शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को ईआरओ नेट पोर्टल पर कार्य करते समय आने वाली तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक समस्याओं के समाधान के लिए प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का उपयोग करने तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों में समयबद्धता, शुद्धता एवं जवाबदेही का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को ईआरओ नेट पर कार्य करने की प्रक्रिया, उनके अधिकारों एवं दायित्वों तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों के निष्पादन के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






