*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 118 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, थाना मुबारकपुर*
*जनपद आजमगढ़, दिनांकः 08.11.2026*

*🔹 आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 118 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार।*

*🔹 अवैध पटाखों के परिवहन में प्रयुक्त ई-रिक्शा ट्राली (UP 50 FT 3251) बरामद, पटाखों की अनुमानित कीमत करीब ₹2.66 लाख।*

*कार्यवाही का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा दिनांक 07.11.2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अमिलो मोड़ के पास घेराबंदी कर समय करीब 15:35 बजे एक ई-रिक्शा ट्राली को रोका गया। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा ट्राली में बोरियों में भरकर ले जाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कुल 118 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए। मौके पर मौजूद चारों व्यक्तियों से पटाखों के संबंध में लाइसेंस एवं वैध कागजात मांगे गए, जिन्हें वे प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस टीम द्वारा मौके से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अवैध पटाखों के परिवहन में प्रयुक्त ई-रिक्शा ट्राली को कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. प्रेमचंद पटवा उर्फ गुड्डुन पुत्र स्व0 रामचन्द्र पटवा निवासी मोहल्ला पुराखिजिर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 42 वर्ष।
2. बिंदु गौड़ पुत्र स्व0 बुद्ध गौड़ निवासी मोहल्ला पुराखिजिर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 55 वर्ष।
3. राहुल गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र गुप्ता निवासी अजीज नगर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।
4. विशाल गुप्ता पुत्र चंदन गुप्ता निवासी अजीज नगर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 118 किलोग्राम अवैध पटाखे (अनुमानित कीमत करीब ₹2,66,000/-)। विभिन्न प्रकार के फुलझड़ी, मैजिक पॉप-अप, बीड़ी पटाखा, माचिस पटाखा, मिनी बुलेट, चरखी, रॉकेट एवं मिर्ची पटाखा आदि।
2. 01 अदद बैट्री चालित ई-रिक्शा ट्राली (पंजीकरण संख्या UP 50 FT 3251)।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 0389/2026 धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम, 1884, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 धर्मेंद्र शर्मा (चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर), हे0का0 भागी चन्द प्रसाद, का0 मुकुन्द लाल मिश्र, का0 पवन वर्मा एवं का0 सुजीत यादव, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।