*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना बरदह एवं थाना अहरौला क्षेत्र में फर्जी ई-चालान APK भेजकर तथा अन्य तरीके से साइबर ठगी की गई धनराशि ₹2,72,801/- पुलिस ने पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई*
*प्रेस विज्ञप्ति, जनपद आजमगढ़*
*दिनांकः 08.11.2026*
*🔹 थाना बरदह एवं थाना अहरौला क्षेत्र में फर्जी ई-चालान APK भेजकर तथा अन्य तरीके से साइबर ठगी की गई धनराशि ₹2,72,801/- पुलिस ने पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई।*
*🔹 थाना बरदह क्षेत्र में दिनांक 25.10.2026 को मोहम्मद जावेद एवं थाना अहरौला क्षेत्र में दिनांक 25.05.2026 को धीरज यादव के साथ हुई साइबर धोखाधड़ी की धनराशि वापस कराई गई।*
*🔹 धनराशि वापस मिलने पर आवेदकगण ने आजमगढ़ पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।*
*घटना का विवरण-*
*1. थाना बरदह-* दिनांक *25.10.2026* को आवेदक *मोहम्मद जावेद पुत्र सुबेदार शाह निवासी पिखुआ, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़* के व्हाट्सएप पर साइबर ठगों द्वारा फर्जी ई-चालान APK फाइल भेजकर साइबर धोखाधड़ी की घटना कारित की गई, जिसके माध्यम से उनके बैंक खाते से *₹2,44,000/-* की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली गई। आवेदक द्वारा दिनांक *26.10.2026* को NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या *33110260301334* दर्ज कराई गई। थाना बरदह की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी की उक्त धनराशि को होल्ड कराकर आवेदक के बैंक खाते में वापस कराया गया।
*2. थाना अहरौला-* दिनांक *25.05.2026* को आवेदक *धीरज यादव पुत्र स्व0 सम्हारू यादव निवासी गौरी का पूरा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़* के साथ साइबर धोखाधड़ी की घटना घटित हुई, जिसमें उनके बैंक खाते से *₹29,000/-* की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली गई। आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या *33105260116138* दर्ज कराई गई। थाना अहरौला की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से *₹28,801/-* की धनराशि होल्ड कराकर आवेदक के बैंक खाते में वापस कराई गई।
इस प्रकार थाना बरदह एवं थाना अहरौला पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दोनों प्रकरणों में कुल *₹2,72,801/-* की धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदकगण द्वारा आजमगढ़ पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
*पुलिस टीम का विवरण-*
*थाना बरदह-* प्रभारी निरीक्षक *चन्द्रदीप कुमार*, उ0नि0 *मनीष सिंह* एवं म0का0 *आरती सिंह*।
*थाना अहरौला-* उ0नि0 *नीतेश कुमार चौबे*, का0 *धर्मेन्द्र कुमार* एवं म0का0 *सोनी सिंह*।






