*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले 01 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*
*🔹 पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले 01 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।*
*🔹 दो पक्षों के बीच गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर किया था जानलेवा हमला।*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 09.11.2026 को थाना रौनापार क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य गोली चलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान दोनों पक्षों के व्यक्तियों द्वारा एकराय होकर पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से लक्ष्य बनाकर फायरिंग की गई, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए अभियुक्त मौके से फरार हो गए। इस संबंध में उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय की तहरीर पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 318/2026 धारा 3(5), 109(1), 351(3) बीएनएस के तहत 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी/पुलिस अभिरक्षा का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में दिनांक 10.11.2026 को उ0नि0 सुभाष तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कैची बंधा से समय करीब 13:45 बजे अभियुक्त धनन्जय यादव को गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
धनन्जय यादव पुत्र रामनगीना यादव, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी ग्राम गांगेपुर गाँधीनगर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*बाल अपचारी-*
01 बाल अपचारी (नाम व पता गोपनीय)।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 318/2026 धारा 3(5), 109(1), 351(3) बीएनएस, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 सुभाष तिवारी, उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 अमरजीत यादव, का0 मंगला एवं का0 कुन्दन यादव, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।






