*TV 20 NEWS || AZAMGARH:ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांकः 10.11.2026*
*🔹 ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई।*
*🔹 पूर्व में डीजे संचालकों एवं पण्डाल आयोजकों के साथ बैठक कर मा0 न्यायालय के आदेशों एवं निर्धारित ध्वनि मानकों से कराया गया था अवगत।*
*🔹 मूर्ति विसर्जन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे सिस्टम सहित पिकअप वाहन सीज।*
*घटना एवं कार्रवाई का विवरण-* दिनांक 09.11.2026 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह का0 नोमान अख्तर क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मूर्ति विसर्जन के अवसर पर पिकअप वाहन संख्या UP65FT3303 पर डीजे लगाकर राजनीतिक दलों से संबंधित गाने तेज आवाज में बजाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा डीजे संचालक को ऐसा करने से मना किया गया, किन्तु इसके बावजूद और अधिक तेज आवाज में गाने बजाए जाने लगे। इससे अन्य मूर्ति आयोजकों में आक्रोश उत्पन्न होने लगा तथा शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई।
उल्लेखनीय है कि थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा पूर्व में ही डीजे संचालकों एवं पण्डाल आयोजकों के साथ बैठक आयोजित कर मा0 न्यायालय के आदेशों एवं निर्देशों तथा निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने के संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन संख्या UP65FT3303 को डीजे साउंड सिस्टम सहित धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 अभिषेक सिंह, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
2. का0 नोमान अख्तर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।






