*TV 20 NEWS || AZAMGARH :समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद-आजमगढ़ में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए संतोष यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेंहनगर को जिला कमेटी में जिला सचिव बनाया*

प्रकाशनार्थ,
दिनांक- 11.11.2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद-आजमगढ़ में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए संतोष यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेंहनगर को जिला कमेटी में जिला सचिव बनाया।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि संतोष यादव कर्मठ, इमानदार, निष्ठावान कार्यकर्ता हैं बूथ-बूथ पर जाकर संगठन को गतिशील बनाएंगे, उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए सब लोग प्राण-प्रण से जुटे हैं।
वर्तमान योगी की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,दमन, अत्याचार चरम सीमा पर है गरीब और गरीब होता जा रहा है अमीर माला-माल होता जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में जनता ने योगी सरकार को हटाने का मन बना लिया है।
पार्टी संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर योगी सरकार के जन विरोधी नीतियों को बताएं और समाजवादी पार्टी की सरकार व अखिलेश यादव की सरकार के विकास कार्यों को जनता में बताएं
इस अवसर पर सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, हीरा यादव, मुन्नीलाल गिरी, जयप्रकाश यादव एडवोकेट, ओमप्रकाश यादव प्रधान, रणवीर सिंह चौहान, सिद्धनाथ यादव, नरसिंह यादव बुद्धू, दुलारे यादव, हरेंद्र यादव प्रधान, अखिलेश यादव, अशोक यादव,नागेंद्र पासवान,शिवम गोंड़ मेहरा, वीरू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।