*TV 20 NEWS || AZAMGARH:धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी मदरसा संचालित कर सरकारी अनुदान के गबन का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना– तहबरपुर, जनपद आजमगढ़*
🔹 *फर्जी मदरसा संचालित कर सरकारी धनराशि/अनुदान प्राप्त करने के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
🔹 *थाना तहबरपुर पुलिस ने अभियुक्त अंसार अहमद को उसके घर ग्राम नेवादा से किया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 10.02.2025 को वादी मुकदमा कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह, निरीक्षक/जांच अधिकारी, राज्य विशेष अपराध अनुसंधान (EOW), मुख्यालय लखनऊ द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अस्तित्वहीन मदरसा इस्लामिया अंसारूल उलूम, नेवादा बीबीपुर, जनपद आजमगढ़ के नाम पर आपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में प्रयोग करते हुए फर्जी तरीके से शासकीय धनराशि/अनुदान का गबन करने के प्रयास के संबंध में मु0अ0सं0 45/25 धारा 409, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत किया गया था। मुकदमे की विवेचना थाना तहबरपुर स्थानांतरित होने के उपरांत उ0नि0 दशरथ उपाध्याय द्वारा की जा रही थी।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 17.11.2026 को उ0नि0 दशरथ उपाध्याय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपने घर ग्राम नेवादा में मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त अंसार अहमद पुत्र स्व0 अजीज अहमद निवासी ग्राम नेवादा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ को उसके घर के दरवाजे से समय करीब 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अंसार अहमद पुत्र स्व0 अजीज अहमद निवासी ग्राम नेवादा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 58 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 45/25 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 दशरथ उपाध्याय, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
2. का0 किशन मिश्रा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
3. का0 बृजेश कुमार, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।






