*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन का कडा रुख; समस्त स्वामी कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ डीएम कीे अध्यक्षता में आज बैठक; पराली, कूड़ा अपशिष्ट जलाये जाने से मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के प्रति जागरुकता*
आजमगढ़ में फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन का कडा रुख
समस्त स्वामी कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ डीएम कीे अध्यक्षता में आज बैठक
पराली, कूड़ा अपशिष्ट जलाये जाने से मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के प्रति जागरुकता
आजमगढ़ 17 नवंबर 2026
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशानुसार जनपद आजमगढ़ में मा0 राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों का उल्लंधन कर फसल अवशेष जलाये जाने एवं बिना फसल अवशेष प्रबन्धन के यंत्रों को जोड़े कम्बाईन हार्वेस्टर द्वारा खरीफ 2026 की फसलों की कटाई पर राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा निरन्तर निगरानी की जा रही है और दोषियों के विरुध अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद/तहसील/विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर गठित समितियो को सक्रिय करते हुए निरन्तर क्षेत्र में चक्रमण कर जनपद के किसानों को पराली एवं कूड़ा अपशिष्ट जलाये जाने से होने वाली हानियों यथा मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के प्रति जागरुक किये जाने के निर्देश दिये गये तथा फसल अवशेष जलाये जाने की घटना को शून्य किये जाने के उद्देश्य से 18 नवंबर 2026 को पूर्वान्ह 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में समस्त स्वामी कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ जिलाधिकारी कीे अध्यक्षता में बैठक का आयोजन निर्धारित किया गया है।






