*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत लम्बित चालानों के निस्तारण हेतु 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन*

मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत लम्बित चालानों के निस्तारण हेतु 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन

आजमगढ़ 18 नवंबर 2026/
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, आजमगढ़ अंकित वर्मा ने बताया है कि मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश अनुपालन में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत लम्बित चालानों के निस्तारण हेतु 28 नवंबर 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लम्बित चालानों का त्वरित निस्तारण किया जायेगा।

इस विशेष लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े लंबित इ- चालान वादों का निपटारा कम जुर्माने के साथ किया जायेगा। वादकारियों से अपील की जाती है कि यादि आपका कोई मोटर चालान या एम वी एक्ट का मामला न्यायालय में लंबित है तो 28 नवम्बर 2026 से पहले संबंधित न्यायालय से सम्पर्क कर सकते है।