*TV 20 NEWS || AZAMGARH :राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ऋषिका यादव की अपील—सटीक जनगणना से ही सुनिश्चित होगा जनकल्याण, डेटा की गुणवत्ता देश के विकास का आधार*

जनगणना–2027 | आजमगढ़, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ऋषिका यादव की अपील—सटीक जनगणना से ही सुनिश्चित होगा जनकल्याण, डेटा की गुणवत्ता देश के विकास का आधार

आजमगढ़ 18 नवंबर 2026//

राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ऋषिका यादव ने जनगणना–2027 के अंतर्गत सभी से स्वगणना करने एवं इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि सटीक आंकड़ों के आधार पर ही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी से स्वगणना करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि “आजमगढ़ बढ़ेगा, देश बढ़ेगा”—यही हमारा उद्देश्य है। जनगणना में प्रत्येक परिवार की सहभागिता देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।

स्वयं स्वगणना करें:
https://se.census.gov.in

हमारी जनगणना, हमारा विकास।