*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के खाते में थाना बरदह पुलिस ने वापस कराए ₹20,000/-*

*प्रेस विज्ञप्ति थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ दिनांक– 23.11.2026*

*साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के खाते में थाना बरदह पुलिस ने वापस कराए ₹20,000/-*

*🔹 थाना बरदह पुलिस की साइबर डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड की संपूर्ण धनराशि ₹20,000/- पीड़ित को वापस कराई गई।*

*🔹 अपनी धनराशि वापस पाकर पीड़ित के परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।*

*घटना का विवरण-*
दिनांक 09.06.2026 को रामध्यान पुत्र नगीना निवासी बिजौली, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ का मोबाइल फोन हैक कर साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से ₹20,000/- की धनराशि निकाल ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा दिनांक 09.06.2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33106260132299 पंजीकृत कराई गई थी।

*पुलिस की कार्यवाही-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह की साइबर डेस्क द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल के माध्यम से साइबर फ्रॉड की संपूर्ण धनराशि ₹20,000/- पीड़ित को वापस कराई गई। अपनी धनराशि वापस पाकर पीड़ित रामध्यान जायसवाल की पत्नी माधुरी देवी ने थाना बरदह पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

*पुलिस टीम-*

इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, उ0नि0 मनीष सिंह एवं म0आ0 आरती सिंह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।

*आजमगढ़ पुलिस की अपील-*
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। शीघ्र शिकायत दर्ज कराने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

साइबर अपराध से सतर्क रहें, जागरूक रहें। आजमगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।