*TV 20 NEWS || AZAMGARH:RRB ग्रुप-डी में नौकरी दिलाने के नाम पर 05 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ दिनांक– 23.11.2026*

 

*🔹 थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा RRB ग्रुप-डी में नौकरी दिलाने के नाम पर 05 लाख रुपये लेने एवं फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर देने के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*

*🔹 नौकरी न मिलने पर रुपये वापस मांगने पर वादी को गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप।*

*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.11.2026 को उ0नि0 संजय सिंह व उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अमरेज कुमार पुत्र खेतऊ निवासी गजेन्धरपट्टी भेदौरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 52 वर्ष को कस्बा अतरौलिया स्थित सम्मो माता मंदिर के पास से समय करीब 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 20.11.2026 को वादी सौरभ सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी बरबोझी, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ, हाल पता देवखरी, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना अतरौलिया पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षीगण द्वारा RRB ग्रुप-डी में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 05 लाख रुपये लिए गए तथा सहवादी अमरजीत सिंह पुत्र स्व0 राजबहादुर सिंह निवासी जमीन हरखोरी घनछुला, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को कूटरचित फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर दिया गया। नौकरी न मिलने पर रुपये वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा आनाकानी करते हुए गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 413/26 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. अमरेज कुमार पुत्र खेतऊ निवासी गजेन्धरपट्टी भेदौरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 52 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 413/26 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संजय सिंह, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, का0 रमेश कुमार एवं का0 अमन तिवारी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।