*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जिला महिला चिकित्सालय में स्व-गणना जागरूकता कैंप आयोजित, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने स्वयं पूर्ण की स्व-गणना*
आजमगढ़ 24 नवंबर 2026//
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महापंडित राहुल सांकृत्यायन जिला महिला चिकित्सालय, आजमगढ़ में जनगणना–2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह, अरविंद कुमार यादव, सैमुल्लाह अंसारी एवं मनीष कुमार चौहान तथा फील्ड ट्रेनर पंकज सिंह द्वारा चिकित्सालय के समस्त स्टाफ को जनगणना–2027 की स्व-गणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से घर बैठे स्व-गणना की जा सकती है। इसके लिए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर निर्धारित प्रश्नों के उत्तर भरने होंगे तथा प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्राप्त स्व-गणना आईडी (SE ID) को सुरक्षित रखना होगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने स्वयं स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर जनगणना–2027 में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया। उन्होंने चिकित्सालय के समस्त स्टाफ से भी स्व-गणना में भाग लेने तथा अपने संपर्क में आने वाले लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को जनगणना के राष्ट्रीय महत्व एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में इसकी उपयोगिता से अवगत कराया गया। साथ ही अधिकाधिक लोगों तक स्व-गणना का संदेश पहुंचाने में स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया गया।
हमारी जनगणना, हमारा विकास।






