*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जनगणना–2027 के सफल संचालन हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी में आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण*

जनगणना–2027 के सफल संचालन हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी में आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

आजमगढ़ 26 नवंबर 2026//

जनगणना–2027 के सफल, सुचारु एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ संपादन के दृष्टिगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी में आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अजय जायसवाल ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन विपिन बिहारी पाठक, डीसीपीएम द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह एवं मनीष कुमार चौहान द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को जनगणना–2027 की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली एवं महत्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना कार्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, जनसामान्य तक सही एवं आवश्यक जानकारी पहुँचाने तथा जनगणना के कार्य में सहयोग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक यादव, बीपीएम ममता सिंह, एचईओ सुनीता गुप्ता सहित समस्त आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

जनगणना–2027 | हमारी जनगणना, हमारा विकास