*TV 20 NEWS || AZAMGARH :सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन 27 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में;पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए आयोजित होगी बैठक*
*सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन 27 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में*
*पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए आयोजित होगी बैठक*
आजमगढ़, 26 नवंबर 2026//
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर कुमार राजीव रंजन (अ0प्रा0) ने जनपद के समस्त पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सूचित किया है कि शासन के निर्देशों के क्रम में 27 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार को अपराह्न 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, आजमगढ़ में सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान कराना तथा उन्हें शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ दिलाना है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के समस्त पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा सके।






