*TV 20 NEWS || AZAMGARH :विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2027 के कार्यों के अद्यतन प्रगति की देर रात्रि बैठक कर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया समीक्षा*

 

फार्म-6, 7 एवं 8 की स्थिति, जेंडर रेशियो तथा ईपी रेशियो की विधानसभा क्षेत्रवार किया समीक्षा

बीएलओ एप पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

आजमगढ़, 28 नवम्बर 2026

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत संचालित कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार, में शुक्रवार देर रात्रि समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें फार्म-6, 7 एवं 8 की प्राप्ति एवं निस्तारण की स्थिति, जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो तथा बीएलओ एप पर लंबित प्रकरणों के विवरण की समीक्षा प्रमुख रूप से की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित सभी कार्यों को ससमय पूर्ण कराएं।

बैठक में विशेष रूप से फार्म-6, 7 एवं 8 से संबंधित अद्यतन स्थिति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा बीएलओ एप पर दर्ज प्रकरणों की विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा की गई।जिससे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयसीमा एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

बैठक में सीडीओ कमलकिशोर देशभषण कंडारकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ , समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,एईआरओ उपस्थित रहें।