*TV 20 NEWS || AZAMGARH :बागवानी में मशीनीकरण योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान*
मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना वर्ष 2026-27 एवं अनुसूचित जाति/जनजाति औद्यानिक विकास योजना के तहत किसानों को मिलेगा लाभ
इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं योजना का लाभ
आजमगढ़, 28 नवम्बर 2026।
जिला उद्यान अधिकारी एसपी वर्मा ने जनपद के समस्त सामान्य एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों को सूचित किया है कि उद्यान विभाग द्वारा मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ‘बागवानी में मशीनीकरण’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद पर लागत का 50 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है।
योजना के अंतर्गत वर्तमान में अवशेष भौतिक लक्ष्यों के अनुसार सामान्य कृषकों के लिए 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के 02, पावर नैपसेक स्प्रेयर (12-16 लीटर) के 02, ट्रैक्टर ऑपरेटेड स्प्रेयर का 01 तथा इको-फ्रेंडली लाइट ट्रैप के 03 लक्ष्य उपलब्ध हैं। वहीं अनुसूचित जाति के कृषकों के लिए 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर का 01, 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के 02, पावर टिलर (08 बीएचपी से अधिक) का 01, पावर नैपसेक स्प्रेयर का 01 तथा इको-फ्रेंडली लाइट ट्रैप का 01 लक्ष्य अवशेष है।
इसी प्रकार अनुसूचित जाति/जनजाति औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बागवानी में मशीनीकरण कार्यक्रम में 08 बीएचपी तक के पावर टिलर पर एक अनुसूचित जाति श्रेणी के कृषक को लाभ प्रदान किया जा सकता है।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि उक्त योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक किसान उद्यान विभाग के पोर्टल www.dbt.uphorticulture.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ ‘प्रथम आवक-प्रथम पावक’ के सिद्धांत पर दिया जाएगा। अतः इच्छुक किसानों से अपील की गई है कि उपलब्ध लक्ष्यों के सापेक्ष शीघ्र ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री, जाति प्रमाण-पत्र एवं दो फोटो की हार्डकॉपी आवेदन के साथ संलग्न कर कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, आजमगढ़ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विकासखंड स्तरीय उद्यान कर्मियों एवं जिला उद्यान अधिकारी, आजमगढ़ के मोबाइल नंबर 9151066855 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विकासखंड स्तरीय उद्यान कर्मियों श्री हारिका प्रसाद (मोबाइल नंबर 8953581602), श्री राजकुमार गौतम (मोबाइल नंबर 9161924354) एवं श्री चन्द्रभान राम (मोबाइल नंबर 9305819002) से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसान किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, आजमगढ़ से संपर्क कर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।






