*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत के बाद आजमगढ़ की धरती पर नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन*
# प्रेस विज्ञप्ति
**दिनांक: 28 नवंबर 2026 | स्थान: आजमगढ़**
## वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत के बाद आजमगढ़ की धरती पर नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
आज दिनांक 28 नवंबर 2026 को वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपरांत आजमगढ़ पहुंचे नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी) माननीय श्री लाल बिहारी यादव जी का नेहरू हॉल, आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी एवं शिक्षक समुदाय की ओर से ऐतिहासिक एवम् भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर जोरदार अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री हवलदार यादव जी ने की। स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में शिक्षक, शिक्षक नेता, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों के साथ नवनिर्वाचित एमएलसी श्री लाल बिहारी यादव जी का स्वागत किया।
**मुख्य अतिथि माननीय लाल बिहारी यादव जी ने अपने संबोधन में कहा** कि वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण था। इस चुनाव में प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक उनके खिलाफ सक्रिय थे, लेकिन शिक्षकों और समाजवादी विचारधारा के समर्थकों के विश्वास एवं सहयोग ने ऐतिहासिक जीत दिलाई।
उन्होंने उपस्थित शिक्षकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षकों के मानदेय एवं सम्मान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
श्री यादव ने कहा कि पार्टी में टिकट वितरण का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के पास है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेंगे, हम सभी पूरी निष्ठा और ताकत के साथ उसे विजयी बनाकर लखनऊ भेजने का काम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। जनता अब भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यप्रणाली को समझ चुकी है तथा प्रदेश में बदलाव चाहती है।
**कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्री हवलदार यादव जी ने अपने संबोधन में कहा** कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ जुटना होगा। उन्होंने नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी श्री लाल बिहारी यादव जी को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जीत शिक्षकों के संघर्ष, एकजुटता और समाजवादी विचारधारा की जीत है।
जिलाध्यक्ष जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, शिक्षक नेताओं, महिलाओं, पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं हजारों कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग एवं एकजुटता से समाजवादी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा।
**इस अवसर पर प्रमुख रूप से** पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री दुर्गा प्रसाद यादव जी, सांसद श्री दरोगा प्रसाद सरोज जी, विधायक श्री अखिलेश यादव जी, विधायक श्री नफीस अहमद जी, विधायक श्रीमती पूजा सरोज जी, विधायक श्री बेचई सरोज जी, विधायक श्री बृजलाल सोनकर जी, पूर्व सांसद श्री नंदकिशोर यादव जी, पूर्व एमएलसी श्री कमला प्रसाद यादव जी, जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव, वीरू यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, शिक्षक नेता एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव श्री अजीत कुमार राव जी ने किया।
यह ऐतिहासिक स्वागत समारोह समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक एकजुटता, शिक्षकों के प्रति सम्मान और आगामी विधानसभा चुनाव में विजय के संकल्प का प्रतीक बना।
**पप्पू कुमार यादव**
जिला प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी, आजमगढ़






