साहित्यकार रामकेश यादव को नीरज स्मृति साहित्य सम्मान!

मुंबई, कुर्ला पश्चिम के कवि और साहित्यकार रामकेश एम.यादव को उत्तरप्रदेश स्थित काव्य रंगोली हिन्दी साहित्यिक पत्रिका की तरफ से नीरज स्मृति साहित्य सम्मान (2021) से सम्मानित किया गया है। पत्रिका परिवार की अध्यक्षा डॉ. इंदु झुनझुनवाला, संरक्षक -अनिल गर्ग, सम्पादक -मुन्नालाल मिश्र,आलोक शुक्ल,शेषादि त्रिवेदी,संरक्षक -स्वामी प्रेमकान्त जी,प्रेरक-नन्दलालमणि त्रिपाठी तथा संचालक -दयानन्द त्रिपाठी ने श्री यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यहाँ मुंबई के साहित्यकार, कवि,पत्रकार और गणमान्य नागरिकों ने अपनी शुभकामनायें तथा बधाइयाँ दीं हैं। कई पुस्तकें लिख चुके श्री यादव दर्जनों पुरस्कारों से अलंकृत हैं और नित्य नई रचनाओं से आम लोगों को अभिप्रेरित करते हैं। गौरतलब है कि उनकी रचनाओं में प्रकृति के प्रति सुकोमल भाव,महिलाओं का सशक्तिकरण,गरीबों, मजलूमों, पीड़ितों,कोरोनाकाल की दुश्वारियों की छटपटाहट साफ झलकती है।