आजमगढ़ में ओलम्पिक खेल संघ के पदाधिकरियों एवं अन्य खेल प्रेमियों के साथ की गई बैठक

प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले का आयोजन टोक्यो ओलम्पिक 2020-21 एवं प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से खेल जगत फाउण्डेशन द्वारा उ0प्र0 ओलम्पिक संघ, उ0प्र0 स्पेशल ओलम्पिक संघ, उ0प्र0 पैरा ओलम्पिक संघ इत्यादि के समर्थन एवं मार्ग दर्शन में प्रदेश के 51 जनपदों से होते हुए 3625 कि0मी0 की टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले के आयोजन के अन्तर्गत आज क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में ओलम्पिक खेल संघ, खेल संघ के पदाधिकरियों एवं अन्य खेल प्रेमियों के साथ बैठक की गयी।
बैठक मे उक्त रिले के आयोजन को अन्तिम रूप दिया गया। बैठक में जागरूकता रिले की तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
उक्त बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरूणेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित राजनारायण प्रसाद, उपक्रीड़ाधिकारी, दिवाकर सिंह सचिव खेल जगत फाउण्डेशन, अजेन्द्र राय सचिव जिला ओलम्पिक संघ, एस.के. सत्येन् सचिव जिला एथलेटिक्स संघ, मंगल प्रसाद सचिव जिला जिम्नास्टिक संघ, नवल कुमार सचिव जिला बास्केटबाल संघ, दिनेश कुमार सिंह सचिव जिला खो-खो संघ, सत्यवान यादव संयुक्त सचिव जिला कुश्ती संघ, संजय यादव सचिव कूडो संघ, वीरेन्द्र सिंह सचिव जिला वॉलीबाल संघ, सुरेन्द्र क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं लालचन्द चौहान, अनुपम प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।