उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रा0 सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव सुनिश्चित

आजमगढ़। प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रा0 सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव सेवा संघ नियमावली के तहत आजमगढ़़ में होना सुनिश्चित है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने बताया कि आगामी 03 सिंतबर को नामित चुनाव अधिकारी डीडी चौहान व उदय राज यादव के संयुक्त देखरेख में जनपद शाखा आजमगढ़ में पंचायती राज विभाग के अधीन समस्त राजस्व ग्राम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों द्वारा जिला इकाई के तीन पदों पर क्रमशः जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है। इसके पूर्व 28. अगस्त 2021 को नगर के रैदोपुर स्थित डी0ए0वी0 इंटर कालेज के सामने डा. एके सिंह जस्ट इस्माइल क्लिनिक के नीचे बेसमेंट में नामांकन प्रक्रिया प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक किया जायेगा वहीं पर्चा वापसी दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक व नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। साथ ही अपरान्ह 3 बजे से चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा। इसके बाद
आगामी 3 सितबर को तीन पदांं हेतु चुनाव सम्पन्न होगा। जिसका स्थान नामाकंन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद घोषित किया जायेगा।
जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने अपने संघर्षो के बूते अपनी जायज मांगों को जिला प्रशासन से लगायत शासन से पूरा करवाया है, आज के दौर में संगठन की मजबूती बेहद जरूरी है। आगामी होने वाले चुनाव में समस्त सफाई कर्मचारी जो कि मतदाता है वह शत प्रतिशत चुनाव में उपस्थित होकर अपने वोटों के माध्यम से मजबूत पदाधिकारी का चयन करें, ताकि संघ के उद्देश्यों की पूर्ति होती रहे।