जनपद भदोही
मा0 गृहमंत्री भारत सरकार के आगमन/जनसभा आदि कार्यक्रम के पूर्व संध्या सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त एवं चाक-चौबन्द व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा पैदल गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों, होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन आदि की जा रही सघन चेकिंग
पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में दिनांक 28.12.2021 को श्री अमित शाह जी मा0 गृहमंत्री भारत सरकार के जनपद में आगमन/भ्रमण/जनसभा आदि कार्यक्रम के पूर्व संध्या सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त एवं चाक-चौबन्द व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत भदोही पुलिस के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, हाइवे, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा, सराय,धर्मशाला, पेईग गेस्ट, बस स्टैण्ड आदि पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो तथा सामानो की सघन चेकिंग की जा रही है।






