आजमगढ़:नरौली स्थित मंडल कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की मनाई गई जयंती

आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती नरौली स्थित मंडल कार्यालय पर मंगलवार को सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद डा बलिराम व संचालन ओंकार शास्त्री ने किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डा विजय प्रताप व विशिष्ट अतिथि आजमगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी हरिश्चन्द्र गौतम रहे। सर्वप्रथम बसपाजनों द्वारा कांशीराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। अंत में विधानसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा पर चर्चा किया गयां

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य सेक्टर प्रभारी डा विजय प्रताप ने कहा कि 15 मार्च, 1934 को पंजाब के रोपड़ जिले के एक गांव खवासपुर में कांशीराम का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा था कि हम सामाजिक न्याय नहीं चाहते हैं, हम सामाजिक परिवर्तन चाहते हैं। सामाजिक न्याय सत्ता में मौजूद व्यक्ति पर निर्भर करता है। मान लीजिए, एक समय में, कोई अच्छा नेता सत्ता में आता है और लोग सामाजिक न्याय प्राप्त करते हैं और खुश होते हैं लेकिन जब एक बुरा नेता सत्ता में आता है तो वह फिर से अन्याय में बदल जाता है इसलिए, हम संपूर्ण सामाजिक परिवर्तन चाहते हैं। ऐसा संकल्प रखने वाले बसपा को जब तक केंद्र व प्रदेश की सत्ता में नहीं पहुंचाया जाएगा तब तक सामाजिक परिवर्तन की कल्पना कोरी होगी।

मुख्य सेक्टर प्रभारी हरिश्चद्र गौतम ने कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम के मिशन को पूरा करने का कार्य बसपा प्रमुख बहन कुमारी सुश्री मायावती जी जोरशोर से कर रही  है। उन्होंने कहा कि बसपा को मजबूत बनाकर रही ही सामाजिक परिवर्तन का संकल्प पूरा हो सकता है।

आंगतुकों के प्रति जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने आभार जताते हुए संस्थापक के मिशन को जन-जन तक पहुंचाकर बसपा को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

अन्य वक्ताओं में पूर्व विधायक आजाद अरिर्मदन, ओंकार शास्त्री, विनोद चौहान, शंकर यादव, सुशील सिंह, शकिल अहमद, पंकज कुमार, सुरेन्द्र निषाद, जगदीश गुप्ता सहित आदि रहे।

वहीं इस अवसर पर विजय कुमार, सिकन्दर कुशवाहा, धीरज, राशिद, चन्द्रभूषण, रामजीत चौहान, हेमंत मौर्या, जितेन्द्र कुमार जिलाध्यक्ष बलिया, जिलाध्यक्ष मऊ राजविजय सहित भारी संख्या में बसपाजन मौजूद रहे।