नई दिल्ली : अगले महीने जारी हो सकते यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022, 10वीं-12वीं के परिणाम, डाउनलोड कैसे होगा वो इस खबर में जानिए

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी जल्द ही यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जारी करेगा। अधिकारियों द्वारा अभी तक यूपी 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है, परिणाम जून के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकते हैं। रिजल्ट एक बार घोषित होने के बाद, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 upresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे एक ही दिन जारी होने की संभावना है।

यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने साझा किया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया अभी भी जारी है। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 52 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। विभिन्न केंद्रों पर 3 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। अधिकारियों ने साझा किया है कि मूल्यांकन कार्य 15 मई तक समाप्त होने की संभावना है।

ऐसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं 10वीं-12वीं का परिणाम
  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  upmsp.edu.in  पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दिए “UPMSP 10th/12th Result 2022” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
  • रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot