घटना का विवरण – वादी राजू रंजन राय पुत्र श्री सुबास चन्द्र राय, ग्राम- बरजी थाना- कन्धरापुर जनपद- आजमगढ़ ने तहरीर दिये कि ग्राम- असाधरपट्टी (जोलहापुर) में विपिन कुमार राय का जिग- जैग बी.के.ओ के नाम से ईट भट्ठा है जिस पर ईट पथाई हेतु काफी संख्या में मजदूर काम करते है । दिनांक 5/06/22 को समय करीब 9.30 बजे रात्रि में मजदूर देबे ऊर्फ सूरज शाह पुत्र सुखदेव शाह निवासी ग्राम चचैइहा खाँ थाना- कटघर, जिला- विलासपुर छत्तीसगढ़ को मजदूर अशोक कुमार चौहान पुत्र छत्तराम ग्राम- शुक्लाभाटा थाना- पामगढ़, जिला- जानकी चापा, छत्तीसगढ़ और भागतत् केवट पुत्र धनाऊ ग्राम- गोपालपुर, जिला विलासपुर, छत्तीसगढ़ ने शराब के नशे में रंजीशन देबे उर्फ सूरज को लकड़ी के फट्टे से पीठ पर बुरी तरह मारा- पीटा जिससे उसकी मृत्यु हो गई। के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 158/2022 धारा 304 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दि0 07.06.2022 को SO ज्ञानचन्द शुक्ल मय हमराह मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त 1.अशोक कुमार चौहान पुत्र छत्तराम चौहान निवासी ग्राम शुक्लाभाटा थाना पामगढ जनपद छत्तीसगढ 2. भागवत केवट पुत्र धनाऊ निवासी ग्राम गोपालपुर जनपद विलासपुर जनपद छत्तीसगढ को समय 04.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
गिफ्तार अभियुक्त-
1. अशोक कुमार चौहान पुत्र छत्तराम चौहान निवासी ग्राम शुक्लाभाटा थाना पामगढ जनपद छत्तीसगढ उम्र 30 वर्ष ।
2. भागवत केवट पुत्र धनाऊ निवासी ग्राम गोपालपुर जनपद विलासपुर जनपद छत्तीसगढ उम्र करीब 55 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग – 1. मु0अ0सं0 158/2022 धारा 304 भादवि थाना कन्धरापुर आजमगढ़ ।
बरामदगी- लकड़ी का टुकड़ा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. SO ज्ञानचन्द शुक्ला का0 उपेन्द्र कन्नौजिया का0 नागेन्द्र सिंह यादव थाना कन्धरापुर






