थाना- फूलपुर
हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
1. पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- दिनाक 06.10.2022 को नीलू सिंह पुत्री विन्ध्याचल सिंह साकिन ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर वर्तमान पता सहायक चीनी आयुक्त गोरखपुर ने शिकायत किया कि पुरानी रंजिश व मुकदमा की बात को लेकर विपक्षी आदर्श यादव उर्फ छोटेलाल यादव पुत्र कामता यादव निवासी उसर भादी थाना शाहगंज आदि द्वारा वादी के पुत्र अमित सिंह की स्कार्पियों गाडी को रास्ता अवरूद्ध कर रोक लेने व एक राय होकर गोले बंदी करके गाली गलौज देना तथा जान मारने की धमकी देते हुये चारों तरफ से घेर लेने , मारपीट करने व विपक्षी संजय यादव व विनोद यादव के ललकारने पर आदर्श यादव उर्फ छोटेलाल यादव उपरोक्त द्वारा जान मारने की नियत से अमित के सर पर फरसे से जोरदार प्रहार करने व बीच बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये चले जाने मारपीट में आई चोटों से अमित के गम्भीर रूप से घायल हो जाने व बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में तथा लालबहादुर यादव व प्रमोद यादव विपक्षी गणों के साथ घटना के षडयन्त्र करने में साथ होने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 322/22 धारा 147,148,149,307,323,342,504,506,120 बी भादवि पंजीकृत किया गया था जिसमें मजरूब अमित कुमार सिंह पुत्र विन्ध्याचल सिंह साकिन कटार थाना फूलपुर आजमगढ़ की दौराने इलाज मृत्यु होने के उपरान्त मुकदमा उपरोक्त में धारा 307 भादवि का लोप करते हुए धारा 302 भादवि में तरमीम किया गया। जिसकी विवेचना स्वाट टीम प्रभारी नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।
2. गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 09.12.2022 को निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह प्रभारी स्वाट आजमगढ़ मय उ0नि0 श्री प्रकाश शुक्ला , मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रमोद यादव उपरोक्त को बी0एच0यू0 वाराणसी से समय करीब 14.40 बजे बकायदा बाजफ्ता हिरासत पुलिस में लेकर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
3.सम्बन्धित अभियोग- मु0अ0सं0- 322/22 धारा 147, 148, 149, 302, 323, 342, 504, 506, 120 बी भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
4. आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 93/22 धारा 352/504/506 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
2. मु0अ0सं0 322/22 धारा 147, 148, 149, 302, 323, 342, 504, 506, 120 बी भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
6. गिरफ्तार अभियुक्त-
1. प्रमोद यादव पुत्र लालबहादुर यादव साकिनान खान्जजहांपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष
7. गिरफ्तार करने वाली टीम
1. निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह प्रभारी स्वाट आजमगढ़
2. उ0नि0 श्री प्रकाश शुक्ला स्वाट टीम आजमगढ़