आजमगढ़ : राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को किया गया जागरूक

प्रेस नोट
आजमगढ़ 21 दिसम्बर– जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री बीएल यादव के मार्ग निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा विकास खण्ड रानी की सराय में राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के विरूद्ध हिंसा से जुड़े मुद्दे जैसे- महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला कल्याण विभाग की श्रीमती ममता यादव व श्रीमती अनीता यादव द्वारा राष्ट्रीय जेण्डर अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती ममता यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लिंग परीक्षण, कन्या भू्रण हत्या, महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम एवं भेदभाव के उन्मूलन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि महिलाओं का जहां भी समाज में शोषण हो, उसका कड़ा विरोध करें एवं अपने आस-पास की महिलाओं को भी जागरूक करें। उन्होने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 के बारे में बताते हुए कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाना और पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।
इसी के साथ ही श्रीमती अनीता यादव ने महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवाएं एवं 108 एम्बूलेंस सेवाएं, के बारे में बताया।
इस अवसर पर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित विकास खण्ड रानी की सराय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-21.12.2022——–

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot