आजमगढ़ : दी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

लालगंज, आजमगढ़। दी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ समिति के चेयरमैन अमर नाथ यादव द्वारा मंगलवार को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ समिति चेयरमैन अमर नाथ यादव ने अध्यक्ष पद पर प्रसिद्ध नरायन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनिश कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष प्रथम पद पर राजकुमार सिंह उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर कुन्ज बिहारी सिंह महामंत्री पद पर राम स्वारथ सह मंत्री प्रथम पद पर राकेश कुमार यादव, सह मंत्री द्वितीय पद पर प्रतिभा सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश यादव, सदस्य कार्यकारिणी के पद पर सन्तोष कुमार सिंह प्रथम, अरुण कुमार सिंह, सन्तोष कुमार सिंह द्वितीय, कृष्ण कुमार सेठ, शिवेन्द्र राय, विजय प्रजापति, राम भुवन यादव, भरत कुमार पाण्डेय, सुन्दर चौहान कोशपथ दिलाया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा की अधिवक्ताओं के हितों के लिए प्रदेश सरकार ने अधिवक्ता कल्याणकारी की राशि को डेढ़ लाख से बढ़ा कर पाँच लाख कर दिया है लालगंज को जिला बनाने की मांग पर पर उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ को लालगंज से बहुत प्यार है इसको अलग करने की न सोचें वैसे आप लोगों की बात को मैं ऊपर तक पहुँचा दूँगा। नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए उन्होंने पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का आह्वान किया। समारोह को विक्रांत सिंह उर्फ रिशू सिंह विधानपरिषद सदस्य, उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, आद्या प्रसाद सिंह, जयप्रकाश यादव, दयाशंकर पटेल, उदयराज यादव सहित कई अन्य लोगो ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, समर बहादुर सिंह, लालजीत यादव, राम अनुज यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रेमनाथ सिंह, योगेंद्र राय, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र सिंह ने किया।